Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

युवक के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा नेता संधू:तरनतारन में बोले- हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए उठाएंगे आवाज, कानून का डर होना जरूरी

INT News22 November 2026 at 10:12 pm

पंजाब के तरनतारन में गोली मारकर हत्या किए गए 20 वर्षीय सुखराज सिंह का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा के हलका तरनतारन इंचार्ज एवं पूर्व जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू भी शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और सुखराज सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। हरजीत सिंह संधू ने सुखराज सिंह की मां और बहन से मिलकर उनका दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या होना बेहद दुखद है। इस घटना से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए उठाएंगे आवाज संधू ने कहा कि वह परिवार के बेटे को वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनके दुख को बांटने और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गहराई से जांच की जाए और वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया जाना चाहिए। बोले- अपराधियों में कानून का डर होना जरूरी हरजीत सिंह संधू ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानून का राज कायम करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी से लोगों को सुरक्षा का एहसास नहीं कराया जा सकता। इसके लिए धरातल पर ठोस कार्रवाई जरूरी है, जिससे अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हो। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद अंतिम संस्कार के दौरान हरप्रीत सिंह शिंदबाज, चरणजीत सिंह खालसा, दिनेश जोशी, रोहित शर्मा, अमन अरोड़ा, अवतार सिंह बंटी, मेजर सिंह, काबल सिंह, निशान सिंह, सुरजीत सिंह सागर, हरजीत सिंह कंग और लक्की जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।