Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

Forbes India List 2026: विराट कोहली सबसे महंगे सेलिब्रिटी, धोनी-सचिन भी टॉप-10 में; देखें पूरी लिस्ट

INT News28 August 2026 at 08:43 pm

Forbes India List 2026 : आजकल क्रिकेट के मैदान हों या विज्ञापन की दुनिया, भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा हर जगह है. फोर्ब्स इंडिया शोस्टॉपर्स 2026 की लिस्ट में विराट कोहली सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने हर बड़े सेलिब्रिटी को पीछे छोड़ दिया है. उनका ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपये आंका गया है. कोहली ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को पीछे छोड़ा है.

इस सूची में क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल हैं. पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी 2,141 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे, जबकि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 1,676 करोड़ रुपये के साथ आठवें स्थान पर हैं. जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा भी टॉप-20 में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

3,542 करोड़ की ब्रांड वैल्यू के साथ विराट कोहली सबसे आगे

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपये है. वह इस सूची में शामिल मनोरंजन और खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों से आगे हैं. कोहली के बाद शाहरुख खान 3,017 करोड़ रुपये और प्रियंका चोपड़ा जोनस 2,507 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. इसके बाद एमएस धोनी और रणवीर सिंह का नंबर आता है.

कोहली की खास बात यह है कि वह अब टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. इसके बावजूद उनकी ब्रांड वैल्यू में उनका जलवा बरकरार है. भले ही विराट अब टेस्ट और टी20 क्रिकेट से दूर हो गए हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनकी जिस तरह की कंसिस्टेंसी और लोगों का भरोसा बना हुआ है, उसी की बदौलत वे आज भी विज्ञापनों की दुनिया के नंबर वन हैं.

ये भी पढ़ें: BCCI on Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित-विराट खेलेंगे वर्ल्ड कप 2027? BCCI के प्लान से बढ़ा सस्पेंस

फोर्ब्स लिस्ट 2026: क्रिकेटरों का दबदबा, टॉप-20 में 6 खिलाड़ी शामिल

धोनी चौथे, सचिन आठवें नंबर पर

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज भी सूची में ऊंचे स्थान पर हैं. एमएस धोनी 2,141 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे और सचिन तेंदुलकर 1,676 करोड़ रुपये के साथ आठवें स्थान पर हैं. धोनी का क्रिकेट करियर भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन ब्रांड के तौर पर उनकी लोकप्रियता आज भी मजबूत है. वहीं सचिन तेंदुलकर की दशकों पुरानी पहचान उन्हें अब भी भारत के सबसे प्रभावशाली चेहरों में बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: 'रक्षाबंधन हमेशा से मेरा फेवरेट रहा है...', इरफान पठान ने बताया क्यों खास है ये त्योहार

बुमराह ने रोहित को भी पीछे छोड़ा

इस सूची में जसप्रीत बुमराह 1,142 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ 16वें स्थान पर हैं. वह अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से ऊपर हैं. रोहित शर्मा 1,055 करोड़ रुपये के साथ 18वें स्थान पर हैं, जबकि भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा 975 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ 19वें नंबर पर हैं.

टॉप-20 में पांच भारतीय क्रिकेटर

इस सूची की सबसे खास बात भारतीय क्रिकेटरों की मौजूदगी है. विराट कोहली, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा ने टॉप-20 में जगह बनाई है. इसका मतलब है कि टॉप-20 सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटीज में हर चार में से एक नाम भारतीय क्रिकेट से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं सोनल दिनुशा? जिन्होंने भारत के खिलाफ 420 रन बनाकर लूटी महफिल