Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बकरी का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ:ग्रामीण ने किया कैद, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

INT News27 August 2026 at 09:55 pm

बालाघाट के मडकाटोला गांव में गुरुवार, 27 अगस्त को एक तेंदुआ बकरी का शिकार करने के लिए एक किसान के घर में घुस गया। किसान की सूझबूझ से तेंदुए को घर के अंदर ही कैद कर लिया गया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, मोहगांव पंचायत के बकवाड़ा गांव स्थित मडकाटोला में किसान तेजलाल मरकाम को बकरियों की आवाज सुनकर घर में तेंदुए के घुसने का आभास हुआ। उन्होंने तुरंत घर का दरवाजा बंद कर तेंदुए को अंदर ही रोक लिया। तुरंत वन अमले को दी जानकारी तेजलाल मरकाम ने तत्काल वन विकास निगम लामता के परियोजना अधिकारी राजेंद्र जरगे को सूचना दी। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। इस घटना को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर उत्तर सामान्य वन मंडल का अमला, चांगोटोला और लामता पुलिस भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान को सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से एक पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। परियोजना अधिकारी राजेंद्र जरगे ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ से दो वर्ष है और स्वास्थ्य परीक्षण में वह स्वस्थ पाया गया। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान परियोजना अधिकारी राजेंद्र जरगे, सहायक परियोजना अधिकारी सतीश कुमारे, जितेंद्र बांगरे, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र रंगारे सहित अन्य वन अमला मौजूद रहा। रेस्क्यू की अन्य तस्वीरें…