समाचार · झारखंड
रूपी सोरेन के निधन पर सीता सोरेन का भावुक संदेश, बोलीं- मां की यादें हमेशा रहेंगी जीवित

रांची. रूपी सोरेन के निधन पर सीता सोरेन ने भावुक संदेश साझा किया है. उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन के असमय निधन के बाद मां रूपी सोरेन ने जिस पीड़ा को अपने हृदय में समेटकर उन्हें संभाला, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है.
सीता सोरेन ने कहा, "आज मां भी हमें छोड़कर हमेशा के लिए चली गयीं." उन्होंने कहा कि बाबा शिबू सोरेन के साथ जीवनभर का सफर निभाने वालीं और परिवार की ममता व शक्ति का आधार रहीं मां की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.
ये भी पढ़ें: Rupi Soren की अनकही कहानी: जब शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन में संघर्षरत थे, वह संभाल रही थीं घर का मोर्चा
मां का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा याद रहेगा
सीता सोरेन ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और उनकी स्मृतियां हमेशा परिवार के दिलों में जीवित रहेंगी. उन्होंने मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.