entertainment
The Vvaan Box Office Day 1: छठी मईया की कृपा से 'द वन' ने उड़ाया गर्दा, पहले ही दिन धूल चाट गईं ये धाकड़ फिल्में

The Vvaan Box Office Day 1: छठी मईया की असीम कृपा और बिहार की ठेठ मिट्टी से जुड़ी कहानी जब सिल्वर स्क्रीन पर उतरती है, तो तहलका मचना लाजमी है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म 'द वन' (The Vvaan) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन इसी बात का पक्का सबूत दिया है. शहर से आए एक नास्तिक नौजवान की अपने गांव वापसी और खौफ से भरे देवांचल जंगल का गहरा सस्पेंस, यह कॉम्बिनेशन दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.
ओपनिंग डे पर द वन ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक द वन ने ओपनिंग डे पर 6,746 शोज से 8 करोड़ की नेट की कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 9.60 करोड़ और नेट कलेक्शन 8 करोड़ तक पहुंच गया है. फिल्म ने पहले दिन सनी देओल और प्रीति जिंटा की बंटवारा 1947 (5.75 करोड़) के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. सैफ अली खान की हैवान भी पीछे छूट गई है.
View on Instagram
द वन में ये स्टार्स मचा रहे हैं धमाल
द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इनके साथ सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनुप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुनाजी, सुलभा आर्या, दुर्गेश कुमार, संदीप वेद और अक्षान सेहरावत भी अहम किरदारों में हैं.
View on Instagram
क्या है द वन की कहानी
कहानी की बात करें तो, फिल्म एक ऐसे शहरी शख्स की है, जो अपने पुश्तैनी गांव के उस जंगल में कदम रख देता है, जहां जाना सख्त मना है. उसे अंदाजा भी नहीं होता कि उसका ये कदम एक दिव्य शक्ति को जगा देगा. इसके बाद शुरू होता है रहस्य, अलौकिक शक्तियों और एक ऐसी जंग का सिलसिला, जहां उसे अपने लोगों को विनाश से बचाने के लिए खुद आगे आना पड़ता है. फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का हिस्सा है, टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है.
ये भी पढ़ें: The Vvaan X Review: बिहार की छठ पूजा बनी लाइमलाइट, 'द वन' का टिकट खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू