sports
फीफा विश्व कप: मेक्सिको पहुंचते ही इंग्लैंड का हूटिंग से स्वागत, राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले बढ़ा दबाव
INT News4 July 2026 at 07:51 pm

मेक्सिको सिटी, 4 जुलाई। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम का मेक्सिको सिटी में गर्मजोशी नहीं, बल्कि विरोध के साथ स्वागत हुआ। सोमवार को मेजबान मेक्सिको के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जब इंग्लैंड की टीम होटल पहुंची, तो बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय समर्थकों ने हूटिंग और नारों के जरिए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की कोशिश की।