Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

जनसुनवाई में रोने लगा किसान बोला....वे जान से मार देंगें:गुना में दबंग पर जमीन कब्जाने का आरोप; बच्चों को स्कूल जाने से भी रोका

INT News11 August 2026 at 05:44 pm

गुना के आरोन क्षेत्र के बावयास गांव का प्रजापति परिवार मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा। बृजेश प्रजापति अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने जमीन और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। अधिकारियों के सामने अपनी बात बताते हुए बृजेश भावुक हो गए और रो पड़े। बृजेश का आरोप है कि पिछले करीब तीन साल से कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने और परिवार की महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने की धमकियां दी जा रही हैं। आवास योजना की जमीन को लेकर विवाद बृजेश ने बताया कि आवास योजना के तहत उन्हें जमीन और कुटीर मिली है। इसी जमीन को लेकर रमेश, भात, दिलीप और शंकर सहित कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि ये लोग लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। बच्चों को भी डराने-धमकाने का आरोप परिवार का कहना है कि धमकियों के कारण चारों बच्चे भी डर में हैं। बृजेश के मुताबिक, बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान गाली-गलौज और डराने-धमकाने का सामना करना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बृजेश ने हरिसिंह नाम के व्यक्ति पर भी धमकी देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हरिसिंह ने शिकायत करने या कार्रवाई करने पर जान से मरवाने की धमकी दी। बृजेश का आरोप है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी डराया गया। कलेक्टर से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग बृजेश ने जनसुनवाई में दिए आवेदन में जमीन और आवास की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने परिवार की जान-माल की सुरक्षा और मामले की जांच कराने की मांग भी की है। परिवार का कहना है कि वह विवाद नहीं चाहता। वह सिर्फ अपनी जमीन और परिवार की सुरक्षा चाहता है। बृजेश ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल सुरक्षा देने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।