national
फुटबॉल प्रेमियों को तोहफा, फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए मेघालय में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
INT News19 July 2026 at 11:52 pm

शिलांग, 19 जुलाई। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने रविवार को घोषणा की कि राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार को बंद रहेंगे, ताकि छात्र-छात्राएं अगली सुबह कक्षाओं की चिंता किए बिना फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला देख सकें।