national
कर्नाटक में आशा कर्मचारियों की 6 दिनों से हड़ताल,15 हजार की सैलरी बढ़ाने पर अड़ीं महिला

कर्नाटक में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा. कार्यकर्ता मासिक मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की मांग पर अड़ी हुई हैं. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए साफ कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन खत्म नहीं होगा.
डेढ़ साल से इंतजार, अब और मोहलत देने को तैयार नहीं आशा कार्यकर्ता
आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने मांग पर विचार करने के लिए और समय मांगा था. आशा कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले डेढ़ साल से सरकार के फैसले का इंतजार कर रही हैं. डेढ़ साल का लंबा इंतजार अब असहनीय हो गया है. हम बार-बार उम्मीदें लगा चुके हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी है. सरकार के साथ बातचीत के तमाम रास्ते भी आजमाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है.
एक बयान जारी कर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा, ''सरकार अपना वादा पूरा करे, हमने उसे पर्याप्त समय दिया है.'' उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी संगठन के दबाव में नहीं, बल्कि कर्नाटक के सभी 31 जिलों के प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से शुरू किया गया है.
यह खबर अपडेट की जा रही है.