Monday, 20 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बने कॉलोनाइजर सागर आरतानी:सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अड़े थे, प्रतिद्वंद्वी शुभम पटेल को महामंत्री बनाया

INT News19 July 2026 at 11:06 pm

लंबे समय से अटकी भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा अब जाकर हो पाई हैं। खंडवा में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की कमान कॉलोनाइजर सागर आरतानी को सौंपी गई हैं। अनूप पटेल के बाद वे अब युवा मोर्चा के नये जिलाध्यक्ष होंगे। खास बात यह है कि, सागर के अलावा दावेदार रहे शुभम पटेल को महामंत्री बनाया गया हैं। इधर, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। अध्यक्ष पद की दौड़ में सागर आरतानी सबसे आगे थे। दरअसल, आरतानी सांसद गुट से दावेदार थे और पूर्व में हो चुकी संगठनात्मक नियुक्तियों से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल नाराज भी चल रहे थे। उन्होंने गुटबाजी की शिकायत संगठन स्तर पर की थी। साथ ही यह तक चेता दिया था कि युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष उन्हीं की पसंद का होगा। उन्होंने सागर का सिंगल नाम प्रदेश संगठन को भेजा था। दावेदारी में कूदे शुभम पटेल को महामंत्री बनाया इधर, सागर आरतानी की प्रबल दावेदारी के बाद पार्टी में सांसद पाटिल के विरोधी गुट सक्रिय हो गए। कई नेताओं ने अलग-अलग नाम सुझाए। सागर आरतानी को कारोबारी बताया और दावा किया कि उनकी संगठनात्मक पकड़ नहीं हैं। ऐसे में सांसद गुट ने उन नियुक्तियों का हवाला दिया, जिनमें कई कारोबारियों को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष जैसे पद सुशोभित कर दिए गए। हालांकि, छात्र संगठन एबीवीपी से शुभम पटेल ने दावा ठोंक दिया। शुभम के नाम पर किसी गुट को आपत्ति नहीं थी। लेकिन सांसद पाटिल आखिरी तक सागर आरतानी के नाम के लिए अड़े रहे। ऐसे में संगठन ने शुभम पटेल को जिला महामंत्री पद से नवाजा गया।