Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · झारखंड

17 अगस्त की टॉप 20 खबरें: हेमंत सरकार-छात्रों के बीच अहम बैठक आज, वंदे मातरम् रो में सोनिया गांधी पर केस दर्ज

INT News17 August 2026 at 06:10 am

1. JPSC-JSSC आंदोलन: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने फिर बढ़ाया हाथ, 17 अगस्त को स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक

JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए हेमंत सरकार ने पहल की है. 17 अगस्त को स्टेट गेस्ट हाउस में दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. छात्रों ने हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला जलाया, 18 अगस्त तक सरकार को दिया अल्टीमेटम

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में छात्रों का आंदोलन 22वें दिन और आक्रामक हो गया है. छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके और 18 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम दिया है. यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. Sonia Gandhi पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप, BJP नेताओं ने थाने में की शिकायत

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन से जुड़ा वीडियो अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है. BJP नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में शिकायत दर्ज कराई है. पार्टी ने राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. 7.7, 6.5 और 6.0 तीव्रता के तीन भूकंपों ने इंडोनेशिया में मचाई तबाही, 47 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में एक के बाद एक आए तीन शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी. 7.7, 6.5 और 6.0 तीव्रता के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई इलाकों में राहत-बचाव कार्य जारी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. वंदे मातरम् के ‘अपमान’ पर राजनीति गरमायी : शुभेंदु बोले- पूरा बंगाल आक्रोशित, राशिद अल्वी ने राष्ट्रगीत को बताया ‘मजहबी’

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर राजनीति गरमा गयी है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की है. शुभेंदु ने कहा कि राष्ट्रगीत का अनादर बंकिम चंद्र का अपमान है. पूरा बंगाल आक्रोशित है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के अलग-अलग हिस्से में स्वतंत्रता दिवस पर हुई इस घटना का विरोध शुरू कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. 228 KM पदयात्रा, बॉर्डर सील और पुलिस का पहरा: जानिए किन मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसान

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर तक अपनी पद यात्रा शुरू कर दी है. हालांकि हरियाणा पुलिस ने किसानों को खनौरी बॉर्डर पर रोक दिया है. यहां आपको बताएंगे कि किसान आखिर 228 किलोमीटर लंबी किसान बचाओ पदयात्रा क्यों कर रहे हैं? पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. राजस्थान के अलवर में 174 बच्चों का प्रदर्शन! जर्जर स्कूल की छत गिरी, 11 घंटे तक तालाबंदी क्यों?

राजस्थान के अलवर में छात्रों का गुस्सा आसमान पर है. जर्जर स्कूल की छत गिरने के बाद छात्रों ने 11 घंटे तक स्कूल में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. केरल BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्यों दिया इस्तीफा? 5 साल बाद पार्टी से तोड़ा नाता

केरल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक बड़ा झटका लगा है. प्रदेश उपाध्यक्ष देवन ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वे श्री नारायण गुरु के सिद्धांतों पर चलकर बीजेपी में काम नहीं कर पा रहे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. सोशल मीडिया के जरिए Gen Z को निशाना बना रहा पाकिस्तान? ऐसे शुरू होता है पूरा खेल

जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा है. आर्थिक तंगी और कम शिक्षा का फायदा उठाकर उन्हें अपराध की दुनिया में धकेला जा रहा है. यह मामला युवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. वंदे मातरम विवाद : बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से की बिना शर्त माफी की मांग, शुभेंदु बोले- यह राष्ट्रवाद का अपमान

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के गायन से जुड़े विवाद पर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी की मांग की है. शुभेंदु अधिकारी ने इसे राष्ट्रवाद और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का अपमान करार दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. क्या है डेड-ड्रॉप? जिसके जरिए डाक-डिलिवरी बॉय बन रहे ड्रग तस्करों का निशाना, अनजाने पहुंचा रहे नशे का सामान

ड्रग तस्कर अब डाक और डिलीवरी सेवाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं. गोवा पुलिस ने इस नेटवर्क को पकड़ा है, जिसमें डेड ड्रॉप का उपयोग किया जा रहा है. इसमें डिलिवरी बॉय अनजाने ही तस्करों का सामान पहुंचा रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. तृणमूल नेता आशीष बंद्योपाध्याय की मौत, पार्टी कार्यालय में फांसी पर झूलता मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. रामपुरहाट के पूर्व विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का शव उनके पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. प्रशांत किशोर 17 अगस्त को लेंगे विधायक पद की शपथ, जानिए सदन की जगह स्पीकर के चैंबर में क्यों होगा कार्यक्रम

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हराकर विधानसभा पहुंचे प्रशांत किशोर अब विधायक पद की शपथ लेंगे. पीके का शपथ ग्रहण 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे होगा. विधानसभा सत्र नहीं चलने के कारण स्पीकर प्रेम कुमार उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. UP में 2027 का मुकाबला होगा रोचक: क्या ब्राह्मण वोट बैंक में सेंध लगा पाएगा विपक्ष? आंकड़े कुछ और, सियासी संकेत कुछ और

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज़ है, खासकर ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर. भाजपा, सपा और बसपा के बीच इस समुदाय को लुभाने की होड़ मची है. क्या वाकई ब्राह्मणों का भाजपा से मोहभंग हुआ है, या ये सिर्फ राजनीतिक कयास हैं? चुनावी आंकड़े क्या कहते हैं, जानने के लिए पढ़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. इटली के म्यूजियम में हुई चोरी, करोड़ों की बेशकीमती कलाकृतियां गायब

इटली के सिसिली स्थित मेसिना शहर के एक म्यूजियम से पुनर्जागरण काल के मशहूर चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार बेशकीमती कलाकृतियां चोरी हो गईं. म्यूजियम की निदेशक ने इसे कला जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. बलूचिस्तान के खुजदार में लॉकडाउन की क्या है वजह? रात होते ही दुकानें बंद, लोगों के निकलने पर रोक

बलूचिस्तान के खुजदार में लॉकडाउन खत्म होने की सोशल मीडिया की खबरों को पुलिस ने पूरी तरह गलत बताया है. प्रशासन ने साफ किया है कि लॉकडाउन रोजाना रात 8 बजे से सुबह 10 बजे तक पहले की तरह जारी रहेंगा. पढ़िए क्या है इस लॉकडाउन की वजह. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. Education Budget 2026-27: 1 लाख 39 हजार करोड़ का बजट, एजुकेशन को अब तक का सबसे बड़ा सौगात

मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के बजट में 8.27% की बढ़ोतरी हुई है. स्कूल शिक्षा और लिटरेसी विभाग को 83,562 करोड़ रुपए का अब तक का सबसे बड़ा बजट एलोकेशन मिला है. जानें उच्च शिक्षा के बजट और 2013-14 से अब तक हुए बदलाव की पूरी जानकारी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. बांसगांव की SDM बिटिया का धाकड़ अंदाज, क्षिप्रा ऑफिसर बनते ही हटवाई गुटखे की दुकान

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बांसगांव की रहने वाली क्षिप्रा पाल सूर्यवंशी ने अपनी मेहनत और जज्बे से ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा गांव गर्व कर सकता है. यूपी पीसीएस परीक्षा में पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर उन्होंने SDM का पद पाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. ‘Ghost’ और ‘Thaggede Le’ फेम Ananya Raj की 27 की उम्र में मौत, नींद में थम गई जिंदगी, एक महीने बाद सामने आई खबर

मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई है. 'घोस्ट' और 'Thaggede Le' फेम एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. 30 हजार दर्शक, ढोल-नगाड़े और हर गोल पर जश्न... मोराबादी में फुटबॉल का ऐसा जुनून देख दिल्ली भी हुई फैन

रविवार शाम मोराबादी मैदान में क्रिकेट के शहर रांची ने फुटबॉल के लिए अपना प्यार दिखाया. करीब 30,000 लोगों की भीड़ ने डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल मैच का रोमांच दोगुना कर दिया, हर गोल पर जैसे स्टेडियम झूम उठा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. बांग्लादेश से हारकर कमिंस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ग्रेग चैपल के बाद बने दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ पैट कमिंस के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो उन्हें ग्रेग चैपल के साथ खड़ा करता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.