Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली कूच पर किसान, केंद्र पर दमन का आरोप

INT News20 July 2026 at 11:50 pm

नई दिल्ली, 20 जुलाई। दिल्ली में प्रस्तावित किसान आंदोलन से पहले किसान संगठनों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन हरियाणा सरकार से टकराव के लिए नहीं, बल्कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में है। फतेहगढ़ साहिब में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाकर अपनी बात रखने का लोकतांत्रिक अधिकार मिलना चाहिए। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने हरिद्वार में छात्रों के आंदोलन, कांवड़ यात्रा, वन गुज्जरों के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार की आलोचना की।