Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

किसानों की 8 मांगें लेकर झज्जर DC ऑफिस पहुंचे संगठन:15 सितंबर से धान खरीद शुरू करने की मांग; आंदोलन की चेतावनी

INT News7 September 2026 at 02:27 pm

झज्जर में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर किसान संगठन एकता सिंधु ने सोमवार को जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने किसान हित में आठ प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखते हुए इन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। संगठन ने मांग की, कि धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए। साथ ही धान में नमी की निर्धारित सीमा को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए, ताकि किसानों को फसल बेचने में परेशानी न हो। बंद पोर्टल दोबारा शुरू करने की मांग किसानों ने खरीफ फसलों के रजिस्ट्रेशन के लिए बंद किए गए पोर्टल को दोबारा चालू करने की मांग रखी। संगठन का कहना है कि पोर्टल बंद होने से कई किसान अपनी फसलों का पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। हरियाणा को सूखाग्रस्त घोषित कर मिले मुआवजा कम बरसात को देखते हुए संगठन ने हरियाणा को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा बाजरे की खरीद MSP पर सुनिश्चित करने और किसानों के लिए खाद का पर्याप्त इंतजाम समय रहते करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे आंदोलन किसान संगठन एकता सिंधु के जिला संयोजक नरेंद्र ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा।