national · दिल्ली
'संघ प्रार्थना: गीता के परिप्रेक्ष्य में' पुस्तक का लोकार्पण सम्पन्न
INT News3 August 2026 at 09:14 pm

नई दिल्ली, 3 अगस्त। सुरुचि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित डॉ. मार्कंडेय आहूजा की पुस्तक 'संघ प्रार्थना : गीता के परिप्रेक्ष्य में' का लोकार्पण समारोह 3 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित विचार विनिमय न्यास सभागार, केशव कुंज, झंडेवाला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रख्यात गीता मनीषी एवं जीओ गीता के संस्थापक स्वामी श्री ज्ञानानन्द महाराज ने अपना आशीर्वचन प्रदान किया।