Tuesday, 4 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

पीएम मोदी को धन्यवाद पत्र लिखने वाले मदुरै के दुकानदार को मिला प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब, बोले- 'यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान'

INT News3 August 2026 at 08:58 pm

मदुरै/नई दिल्ली, 3 अगस्त। तमिलनाडु के मदुरै के एक छोटे कारोबारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत पत्र प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए इस जवाब ने उन्हें भावुक कर दिया। केंद्र सरकार की योजना के तहत मिले लोन की मदद से अपना छोटा कारोबार चलाने वाले नेशनलम मणि ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए एक पत्र लिखा था, जिसके जवाब में उन्हें सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ।