sports
डैनी व्याट-हॉज ने रचा इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

Danni Wyatt-Hodge : इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रच दिया. लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने टूर्नामेंट के एक सीजन में 300 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं.
फाइनल मुकाबले से पहले डैनी व्याट-हॉज के नाम 294 रन थे और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 6 रन की जरूरत थी. उन्होंने इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर अपना छठा रन लेकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. हालांकि, डैनी व्याट-हॉज 8 रन बनाकर आउट हो गई.
महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में दिखी व्याट-हॉज
डैनी वायट-हॉज पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाकर इंग्लैंड को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन
व्याट-हॉज ने बेथ मूनी पीछे छोड़ा
डैनी व्याट-हॉज ने इस रिकॉर्ड के साथ ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी का 259 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इंग्लैंड की यह अनुभवी बल्लेबाज अपना 187वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही हैं. उनके नाम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 47 छक्के दर्ज हैं.
फाइनल में सस्ते में आउट हुई व्याट-हॉज
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की स्टार बैटर 9 गेंद में केवल 8 रन बनाकर आउट हो गई. इस दौरान हॉज ने एक चौके लगाए. एनाबेल सदरलैंड ने हॉज को विकेटकीपर बेथ मूनी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन वापस भेज दिया. आउट होने से पहले हॉज ने इस सीजन में 300 रन पूरे कर लिए.
यह भी पढ़ें: ‘BCCI किसी के साथ अन्याय नहीं करता’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद आलोचकों पर बरसे राजीव शुक्ला