national · उत्तराखंड
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित 'हर घर तिरंगा' यात्रा में लिया हिस्सा
INT News9 August 2026 at 12:57 pm

देहरादून, 9 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देहरादून में आयोजित 'हर घर तिरंगा' यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में देहरादून और इसके आस-पास के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। ये इस बात का प्रमाण है कि देश की आन-बान-शान के लिए देवभूमि उत्तराखंड के लोग कभी पीछे नहीं हटे हैं।