national · दिल्ली
सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल, 15 अगस्त से अभियान शुरू करने की अपील
INT News10 August 2026 at 10:54 pm

नई दिल्ली, 10 अगस्त। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि देश 15 अगस्त 2026 को आजादी के 80 वर्ष पूरे करने जा रहा है, लेकिन गांवों के सरकारी स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।