Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अमेरिका के ऑरोरा गोलीबारी के बाद MEA का सख्त, कहा- भारतीयों पर हेट क्राइम बर्दाश्त नहीं

INT News16 October 2026 at 06:32 pm

अमेरिका के इलिनोइस राज्य के ऑरोरा में हिंदू मंदिर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह घटना अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ बढ़ते हेट क्राइम और नस्लीय भेदभाव के मामलों को भी उजागर करती है. भारत ने अमेरिकी प्रशासन से देश में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

ऑरोरा गोलीबारी पर भारत ने जताई गहरी चिंता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि शिकागो के पास इलिनोइस के ऑरोरा में हुई गोलीबारी की घटना भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले जारी बयान का भी उल्लेख किया. भारत इस घटना को गंभीरता से ले रहा है और वहां भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर सतर्क है.

भारतीय समुदाय के खिलाफ हेट क्राइम पर चिंता

रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह घटना अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ नफरत से प्रेरित अपराधों और नस्लीय भेदभाव के बढ़ते मामलों की ओर भी ध्यान दिलाती है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारतीय नागरिकों के साथ होने वाली ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं. भारत विदेश में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और उनके हितों को लेकर लगातार अपनी बात रखता रहा है.

अमेरिकी प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

MEA प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से की गई कार्रवाई पर भारत ने ध्यान दिया है. हालांकि, भारत ने अमेरिकी पक्ष से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि वहां रहने वाले भारतीय नागरिक सुरक्षित रहें और उनके साथ किसी तरह का भेदभाव या हिंसा न हो.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस? प्रशांत भूषण के बयान और BJP के आरोप के बाद बवाल