world
चीन ने डॉल्फिन तूफान के दस्तक से पहले 1400 उड़ानें कीं रद्द, लोगों को सुरक्षित जगह भेजने का आदेश जारी
INT News9 August 2026 at 01:21 pm

बीजिंग, 9 अगस्त। चीन के घनी आबादी वाले पूर्वी तट पर रविवार को टाइफून डॉल्फिन के पहुंचने की आशंका के मद्देनजर करीब 1400 उड़ानें रद्द कर दी गईं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और अधिकारियों ने सर्वोच्च स्तर का अलर्ट जारी किया है।