Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

धमतरी के वॉटर-ट्रीटमेंट प्लांट में मिला 8 फीट लंबा अजगर:चेंबर में छुपा बैठा था सांप; सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

INT News1 November 2026 at 07:57 pm

धमतरी शहर के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चेंबर में करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों ने अचानक इतने बड़े अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सावधानी के साथ अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद प्लांट के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। देखिये यह तस्वीरें नियमित काम के दौरान चेंबर में दिखा अजगर जानकारी के मुताबिक, फिल्टर प्लांट के कर्मचारी शनिवार देर रात अपने नियमित कामकाज में जुटे थे। इसी दौरान उनकी नजर चेंबर में मौजूद विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर का आकार बड़ा होने के कारण कर्मचारी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। काफी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू कर्मचारियों ने तत्काल सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद करीब 8 फीट लंबे अजगर को चेंबर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि अजगर करीब 8 फीट लंबा था। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अजगर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया। सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें रिहायशी और व्यावसायिक परिसरों के आसपास सांप या अजगर दिखाई देने पर घबराने के बजाय सतर्कता बरतना जरूरी है। ऐसे में खुद उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसकी सूचना तत्काल प्रशिक्षित सर्पमित्र या संबंधित विशेषज्ञ को देनी चाहिए, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।