Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

लखनऊ से लापता दो बच्चे बेमेतरा में मिले:बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप, रास्ते में डंडे से पीटा; बच्चों ने भागकर बचाई जान

INT News22 November 2026 at 10:12 pm

बेमेतरा में चार अज्ञात लोग लखनऊ से दो नाबालिग बच्चों को चॉकलेट और समोसा खिलाकर अपने साथ ले आए। आरोप है कि रास्ते में दोनों बच्चों के साथ डंडे से मारपीट भी की गई। बेमेतरा पहुंचने पर बच्चों ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और बस स्टैंड के पास वाहन से उतरकर भाग निकले। करीब सात दिन बाद बच्चों के मिलने की खबर पर परिजन बेमेतरा पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए पूरा मामला बच्चों के परिजनों के मुताबिक, लखनऊ में मजदूरी करने वाले परिवार के दोनों बच्चों को चार अज्ञात लोग चॉकलेट और समोसा खिलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि दोनों को काले शीशे वाले वाहन में बैठाकर लाया जा रहा था। इस दौरान उनके साथ डंडे से मारपीट भी की गई। बेमेतरा पहुंचने पर दोनों बच्चों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया और बस स्टैंड के पास मौका मिलते ही भाग निकले। इनमें से एक बच्चा वार्ड नंबर 5 मोहभाठा में रहने वाली अपनी बड़ी मां के घर पहुंचा और उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली में शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। अगले दिन फिर शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। वहां अधिकारियों ने बच्चों से पूछताछ की। एक बच्चा मां को सौंपा, दूसरा बाल गृह में बाल कल्याण समिति की जांच के बाद एक बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि दूसरे को कवर्धा के बाल गृह में रखा गया है। बताया गया कि रविवार होने के कारण उसे मां के साथ नहीं भेजा जा सका। सोमवार को जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे मां को सौंपने की बात कही गई है। दोनों बच्चों की मां सूचना मिलने पर बेमेतरा पहुंचीं। दोनों परिवार लखनऊ में कपड़े की दुकान पर मजदूरी करते हैं। इनमें से एक परिवार साजा क्षेत्र के खैरझिटी गांव का रहने वाला बताया गया है। सात दिन बाद बच्चों के मिलने की मिली खबर बच्चों की मां मालती निषाद और सुमन ने बताया कि वे लखनऊ में मजदूरी करने गई थीं। बच्चे कपड़े की दुकान की ओर जा रहे थे, तभी उनके गायब होने की जानकारी मिली। करीब सात दिन बाद पता चला कि दोनों बच्चे बेमेतरा पहुंच गए हैं। एक मां ने बताया कि उसके बच्चे के साथ पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। परिवार मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। बच्चों के साथ दोबारा ऐसी घटना होने से वे काफी परेशान हैं।