world
कोरियाई सीमा पर बढ़ा सैन्य तनाव, प्योंगयांग की धमकी के बाद दक्षिण कोरिया ने दिया सख्त जवाब का आदेश
INT News20 October 2026 at 12:43 pm

सोल, 20 अक्टूबर। उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिणी सीमा के पास और हथियार तैनात करने की धमकी के बाद कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल जिन योंग-सुंग ने मंगलवार को सैनिकों को दुश्मन की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का कड़ा जवाब देने का निर्देश दिया।