national
सीजेआई पर संजय राउत की टिप्पणी से बढ़ा राजनीतिक विवाद, भाजपा ने किया पलटवार
INT News20 July 2026 at 11:23 pm

नई दिल्ली/मुंबई, 20 जुलाई। नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बड़े पैमाने पर राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत का धन्यवाद किया है।