Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

एआई और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी न्याय व्यवस्था: सीएम सम्राट चौधरी

INT News4 July 2026 at 07:50 pm

गया जी, 4 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, वैज्ञानिक जांच, निगरानी और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।