national · उत्तर प्रदेश
ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह अफसरों और डिफॉल्टर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई : केशव मौर्य
INT News20 October 2026 at 07:12 pm

लखनऊ, 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरी करने, वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने तथा निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।