Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

स्कूल प्रिंसिपल पर छात्रों से टॉयलेट साफ कराने का आरोप:परिजनों संग चौकी में शिकायत, कलेक्टर बोलीं- जांच कराएंगे

INT News24 October 2026 at 03:55 pm

नरसिंहपुर के बरमान कला हाई स्कूल में प्रिंसिपल गीता गौर पर छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रिंसिपल उनसे अभद्र भाषा में बात करती हैं, टॉयलेट साफ कराती हैं और सजा के तौर पर घंटों गिट्टी पर घुटनों के बल बैठाती हैं। यह सब करीब एक महीने से चल रहा है, जिससे कुछ छात्राएं स्कूल जाने से डर रही हैं। छात्र-छात्राओं ने परिजनों संग बरमान चौकी में प्रिंसिपल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने प्रिंसिपल पर कार्रवाई और उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की है। प्रिंसिपल ने आरोप नकारे प्रिंसिपल गीता गौर ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि बाथरूम में फिसलन के कारण बच्चों से सिर्फ पानी डालने को कहा जाता है, सफाई वे खुद करती हैं। उन्होंने अभद्र व्यवहार और टॉयलेट साफ कराने से इनकार किया। प्रिंसिपल के मुताबिक, स्कूल के समय बाहर जाने पर प्रतिबंध का भी छात्र विरोध कर रहे हैं। जांच के बाद लेंगे एक्शन बरमान चौकी प्रभारी आरती वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई होगी। कलेक्टर रजनी सिंह ने भी जांच कराने की बात कही है।