national · राजस्थान
राजस्थान : 31 जुलाई से नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए शुरू होंगे आवेदन, शिक्षा मंत्री ने की बैठक
INT News20 July 2026 at 11:53 pm

जयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि राज्य में नए निजी स्कूलों को मान्यता देने के लिए 31 जुलाई से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। मान्यता प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सरल बनाया जाएगा तथा हर स्तर पर तय समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाएगा।