समाचार · मध्य प्रदेश
पेड़ पर मिला युवक का गला कटा शव:छतरपुर में 10 फीट ऊपर था, नीचे खून से सना हंसिया मिला
छतरपुर जिले के लवकुशनगर के गुढ़ाकला गांव में मंगलवार देर शाम 35 साल के युवक का गला कटा शव पेड़ पर मिला। शव महुआ के पेड़ पर करीब 10 फीट की ऊंचाई पर था। पेड़ के नीचे खून से सना हंसिया भी मिला। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खेत पर बने कुएं के पास अकेले रहता था युवक मृतक की पहचान गुढ़ाकला निवासी शोभालाल कुशवाहा के रूप में हुई है। वह खेत पर बने कुएं के पास अकेले रहता था। लवकुशनगर थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी को मंगलवार रात करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस आत्महत्या की आशंका से कर रही जांच टीआई त्रिवेंद्र त्रिवेदी के मुताबिक, घटनास्थल पर खून से सना लोहे का हंसिया मिला है। युवक के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। पुलिस परिस्थितियों के आधार पर आत्महत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शोभालाल दो साल से मानसिक परेशानी का इलाज करा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।