Friday, 10 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सड़क के लिए भूख हड़ताल, युवक को पुलिस ने उठाया:अस्पताल की जगह मुरैना की ओर एंबुलेंस मोड़ने का आरोप, चलती गाड़ी से कूदे प्रदर्शनकारी

INT News10 July 2026 at 09:50 pm

मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा के जोन्हा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर युवक नवनीत सिंह तोमर पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठा है। शुक्रवार शाम पुलिस और प्रशासन ने धरना स्थल से हटा दिया। इसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान बरेह तिराहे पर हंगामे की स्थिति बन गई। इलाज के लिए एंबुलेंस में बैठाया बताया गया कि बारिश के कारण धरना स्थल पर ग्रामीणों की संख्या कम हो गई थी। नवनीत सिंह तोमर अपने कुछ साथियों के साथ वहां मौजूद थे। इसी दौरान एसडीओपी रवि प्रताप भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्वास्थ्य जांच और इलाज का हवाला देते हुए नवनीत और उनके साथियों को एंबुलेंस में बैठाया। रास्ते में एंबुलेंस से कूदने का आरोप आंदोलनकारियों का आरोप है कि उन्हें अंबाह अस्पताल ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस को मुरैना की ओर मोड़ दिया गया। यह देखकर नवनीत सिंह तोमर और उनके साथी चलती एंबुलेंस से कूद गए। इसके बाद बरेह तिराहे पर हंगामा हो गया। हंगामे के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आंदोलनकारियों को अपने वाहन में बैठाया। इसके बाद सभी को पहले अंबाह थाने ले जाया गया। बाद में मेडिकल परीक्षण के लिए अंबाह अस्पताल पहुंचाया गया। तीन दिन से चल रहा था आंदोलन नवनीत सिंह तोमर जोन्हा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनके समर्थन में ग्रामीण भी धरना दे रहे थे। बारिश के बीच भी आंदोलन जारी रहा, हालांकि शाम तक धरना स्थल पर लोगों की संख्या कम हो गई थी। इस मामले से जुड़ी यह खबर पढें… सड़क नहीं बनने पर युवक ने आमरण अनशन शुरू किया: मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पीपरीपुरा-जौहां-श्यामपुर खुर्द सड़क निर्माण की मांग अब जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है। सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से नाराज युवक नवनीत सिंह तोमर पिछले 24 घंटे से अधिक समय से भूख-प्यास त्यागकर आमरण अनशन पर बैठा है। शुक्रवार सुबह शुरू हुए इस आंदोलन को अब ग्रामीणों और परिजनों का भी समर्थन मिलने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…