समाचार · छत्तीसगढ़
सरगुजा में पति-पत्नी की नृशंस हत्या, बेटा फरार:तालाबंद कमरे में बोरे में भरा हुआ मिले दोनों के शव,बेटे पर हत्या करने का शक
सरगुजा जिले के ग्राम सपड़ा में घर में सो रहे पति-पत्नी का शव मिला है। दोनों के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। आशंका है कि दोनों की टांगी या फरसा मारकर हत्या की गई है। घर में उनके साथ मौजूद बड़ा बेटा फरार है, जिसपर हत्या का शक है। मृतक पति-पत्नी एवं उसका बेटा रात में पुराने घर में सो रहे थे। सुबह दोनों का शव एक ताला बंद कमरे में मिला। दोनों के शवों को बोरे में बांधा गया था। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सपड़ा के परसापारा निवासी हीराधर यादव (55 वर्ष)
अपनी पत्नी गुलाबी यादव (50 वर्ष) और बड़े बेटे जदू यादव (34 वर्ष) के साथ पुराने घर में थे। उनका छोटा बेटा मोहन अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ गांव में ही नए घर में रहता है। सोमवार सुबह मोहन यादव दूध लेने के लिए पुराने घर में पहुंचा तो घर के दोनों दरवाजों में सांकल लगा था। उसने आसपास माता-पिता एवं बड़े भाई को खोजा, लेकिन वे नहीं मिले। घर में काम करने वाला नौकर सुकृत नागेश भी वहां पहुंचा। दोनों ने घर का सांकल खोला और घर में भी उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। घर के एक कमरे में ताला लगा हुआ था। ताला तोड़ा तो बोरे में बंद मिला दंपती का शव मोहन यादव व सुकृत यादव ने परेशान होकर बंद कररे का ताला तोड़ा तो अंदर कमरे में खून फैला हुआ था और खून से लथपथ दो बोरे दिखाई दिये। इसकी सूचना धौरपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर धौरपुर पुलिस के साथ एसडीओपी तूल सिंह पट्टावी मौके पर पहुंचे। अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दोनों बोरों को खोला तो बोरे में हीराधर यादव एवं गुलाबी यादव का शव बंधा हुआ था। घटना से हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों के सिर में फरसा या टांगी से काटे जाने के गहरे घाव मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्राव व सिर में गंभीर चोट के कारण दोनों की मौत हुई है। आशंका है कि शवों को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद किया गया था। बेटा फरार, उसी पर हत्या का शक घटना के बाद दंपती का बड़ा बेटा जदू यादव फरार है। आशंका है कि उसने ही अपने माता-पिता की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था। बाद में दोनों के शवों को कमरे में बंद कर वह फरार हो गया। मोहन यादव ने बताया कि जदूू यादव की शादी नहीं हुई है। वह लंबे समय से अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। मामूली घरेलू विवाद होते थे, लेकिन इतना अधिक विवाद नहीं था कि वह दोनों की हत्या कर दे। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस जदू यादव की खोजबीन में जुटी है।