Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

बालसमंद के शिव मंदिर में 12 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित:यह हिसार जिले का तीसरा सबसे बड़ा, मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना

INT News24 October 2026 at 03:47 pm

हिसार जिले में गांव बालसमंद स्थित करीब 200 साल पुराने प्रसिद्ध सेठ सीतूराम शिव मंदिर परिसर में शनिवार को भक्तिमय माहौल में 12 फीट ऊंचे भव्य त्रिशूल की स्थापना की गई। इस धार्मिक कार्य को गांव के समाजसेवी राजेंद्र लौरा तथा उनके परिवार ने सेवा भाव से संपन्न करवाया। हिसार जिले में शीशवाल धाम और किरमारा धाम के बाद बालसमंद का सेठ सीतूराम शिव मंदिर तीसरा ऐसा धार्मिक स्थल बन गया है, जहां 12 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल स्थापित किया गया है। त्रिशूल की स्थापना के बाद मंदिर परिसर की भव्यता बढ़ गई है। इस अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की अराधना स्थापना कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लिया गया। इस मौके पर राजेंद्र लौरा ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से उन्हें और उनके परिवार को इस धार्मिक कार्य को सेवा के रूप में पूरा करने का सौभाग्य मिला है। कार्यक्रम में शिव मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, राजेंद्र लौरा के परिवारजन, गांव के गणमान्य लोग और महिलाएं मौजूद रहीं। मंदिर कमेटी ने राजेंद्र लौरा और उनके परिवार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया। त्रिशूल स्थापना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।