Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

महेंद्रगढ़ में मकान से वायर चोरी करने वाला गिरफ्तार:कबाड़ी को बेचा, पुलिस ने कैश बरामद किया; पहले से एक केस दर्ज

INT News7 September 2026 at 02:23 pm

महेंद्रगढ़ पुलिस ने घर से वायर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंस को सैनी स्कूल के पास से पकड़ा। उस पर पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है। यह मामला 4 सितंबर को सामने आया था। वार्ड नंबर 9 के रहने वाले अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके मकान के बाहर लगी केबल और घर के अंदर की बिजली की वायरिंग काटकर चोरी कर ली गई है। कुछ तारों के बंडल भी वहां से गायब मिले थे। कबाड़ियों को बेच दी चोरी की केबल शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी महेंद्रगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 सितंबर को आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस मोहल्ला सैनीपुरा, महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अकेले ही चोरी की थी। उसने चोरी की गई वायर स्थानीय कबाड़ियों को बेच दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 700 रुपये बरामद किए हैं। पहले से चोरी का एक मामला दर्ज पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी प्रिंस के खिलाफ थाना सिटी महेंद्रगढ़ में साल 2022 में चोरी का एक और मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। महेंद्रगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चोरी, लूटपाट या किसी भी अन्य आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस को आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने में मदद मिलती है।