sports
IND vs WI: 59 रन बनाते ही विराट कोहली ODI क्रिकेट में रचेंगे इतिहास, जानें सचिन के रिकॉर्ड से कितने दूर

Virat Kohli 15000 ODI Runs: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. इस मैच में सभी की नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर होंगी. लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे कोहली के पास सिर्फ बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं है, बल्कि वह एक ही मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
59 रन बनाते ही 15 हजारी बनेंगे विराट कोहली
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 314 वनडे की 302 पारियों में 14,941 रन हैं. अब वह 15,000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कोहली 59 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इस क्लब में अभी केवल सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने अपने वनडे करियर में 18,426 रन बनाए थे. हालांकि, 59 रन बनाने के बाद भी विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से 3,426 रन पीछे रहेंगे.
वनडे में सबसे ज्यादा रन
ये भी पढ़ें: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे?
150 रन और एक और उपलब्धि
वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड पहले से ही शानदार है. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 43 वनडे में 2,261 रन बनाए हैं. सभी फॉर्मेट को मिलाकर भी कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3,850 रन बनाए हैं. यानी अगर पहले वनडे में वह 150 रन की पारी खेलते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके 4,000 रन पूरे हो जाएंगे. इस मामले में भी कोहली से आगे अभी सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4,120 रन बनाए हैं.
घर में सचिन का रिकॉर्ड भी खतरे में
विराट कोहली के पास भारत में खेले गए वनडे मुकाबलों का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है. कोहली ने भारत में अब तक 130 वनडे में 6,867 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम घरेलू वनडे में 6,976 रन हैं. कोहली को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 110 रन की जरूरत है. अगर वह 133 रन बना देते हैं, तो घरेलू वनडे में 7,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
भारत में वनडे में सबसे ज्यादा रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और रिकॉर्ड
पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही कोहली एक और उपलब्धि हासिल करेंगे. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे खेलने के मामले में भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे खेले हैं. रविवार को मैदान पर उतरते ही कोहली इस मामले में अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ देंगे.
ये भी पढ़ें: 'गिल अभी सीख रहे हैं, पर...': शुभमन की कप्तानी पर खुलकर बोले विराट कोहली