world
इटली: मिलान में हिंसा की आशंका से लग्जरी स्टोर बंद, तैनात होंगे 500 अतिरिक्त सैनिक
INT News20 October 2026 at 12:07 pm

रोम, 20 अक्टूबर। इटली के मिलान शहर में वीकेंड पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला किया है। उप प्रधानमंत्री मातेओ साल्विनी ने शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने का ऐलान किया। हिंसा की आशंका के बीच मिलान के प्रमुख लग्जरी शॉपिंग इलाकों में कई दुकानों को बंद कर शोकेस से कीमती सामान हटा लिया गया।