Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल: ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के क्वार्टर से भारी मात्रा में हथियार बरामद

INT News9 August 2026 at 01:04 pm

कोलकाता, 9 अगस्त। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रात भर चली छापेमारी और तलाशी के बाद पश्चिम बर्धमान जिले में दुर्गापुर के स्टील-कम-इंडस्ट्रियल टाउनशिप के पास अंडाल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी रविवार सुबह तक चली।