Sunday, 5 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

King Movie: शाहरुख खान को कभी मना नहीं कर सकता... बिना कहानी सुने ही 'किंग' के लिए मान गए अरशद वारसी

INT News5 July 2026 at 09:54 pm

King Movie: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी दौरान उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर ऐसी बात कही, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. अरशद ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बिना कहानी सुने ही हां कर दी थी. इतना ही नहीं, उन्होंने शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए अपना प्यार भी खुलकर जाहिर किया. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Arshad Warsi on King: बिना कहानी सुने ही क्यों कर दी फिल्म?

‘धमाल 4’ के प्रमोशन के दौरान अरशद वारसी ने बताया कि जब उन्हें ‘किंग’ का ऑफर मिला, तो उन्होंने एक पल भी नहीं सोचा. उन्होंने कहा, “मैं शाहरुख खान को कभी मना नहीं कर सकता.”

अरशद के मुताबिक, उनके लिए फिल्म की कहानी से ज्यादा अहम शाहरुख खान के साथ काम करना था. यही वजह रही कि उन्होंने बिना किसी सवाल के फिल्म के लिए हां कर दी.

Aryan Khan Call: फोन पर क्या हुई थी बातचीत?

अरशद वारसी ने बताया कि जब आर्यन खान ने उन्हें फोन किया और फिल्म की कहानी सुनानी शुरू की, तो उन्होंने बीच में ही रोक दिया. उन्होंने कहा, “मैंने आर्यन से कहा कि मुझे कहानी मत सुनाओ. बस बता दो कि मुझे क्या करना है. मैं यह काम सिर्फ इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं तुम्हारे पापा, तुम्हें और पूरे परिवार से बहुत प्यार करता हूं.”

King Movie Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

‘किंग’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी.

इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अरशद वारसी जैसे कई बड़े सितारे भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

King Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. यह बड़े बजट की एक्शन फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

Dhamaal 4 Update: पहले इस फिल्म में नजर आएंगे अरशद

‘किंग’ से पहले अरशद वारसी ‘ धमाल 4 ‘ में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता समेत कई कलाकार दिखाई देंगे. यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर

यह भी पढ़ें- ‘धमाल 4’ बनेगी हिट, रिलीज से पहले ही रवि किशन की भविष्यवाणी, बोले- अब ‘धुरंधर’ के बाद कॉमेडी का दौर शुरू