national · उत्तर प्रदेश
राम मंदिर चंदा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के कदम का स्वागत, रविदास मेहरोत्रा बोले- सामने आएगी सच्चाई
INT News20 July 2026 at 11:55 pm

लखनऊ, 20 जुलाई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक रविदास मेहरोत्रा ने राम मंदिर चंदा विवाद, दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन, संसद के मानसून सत्र और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में सरकार का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है और विपक्ष इन मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा।