national · दिल्ली
जयशंकर ने उज्बेकिस्तान को बताया भारत का अहम पड़ोसी, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
INT News3 August 2026 at 09:07 pm

नई दिल्ली, 3 अगस्त। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह बैठक हमारे रिश्तों को और मजबूत बनाने में निश्चित रूप से अहम योगदान देगी। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।