Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शटर तोड़कर सोने-चांदी के 1.3 किलो गहने चुराए:तिजोरी तोड़ने में नाकाम हुए चोर; दुकान का CCTV कैमरा खराब था

INT News11 August 2026 at 05:27 pm

अनूपपुर में मंगलवार सुबह एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरी की घटना सामने आई है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। शुरुआती जांच के मुताबिक, दुकान के शोकेस से लगभग 1.3 किलो चांदी का सामान चोरी होने की जानकारी मिली हैं। इसमें पायल और बिछिया शामिल हैं। इसके अलावा शोकेस में रखे कुछ सोने के गहने भी चोरी होने की बात सामने आई है। चोरों ने रॉड से दुकान का शटर तोड़ा बदरा बस स्टैंड के पास शंकर ज्वेलर्स के मालिक गजेंद्र प्रसाद सोनी की दुकान में घटना हुई। चोरों ने सबल (रॉड) से दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसे। इस दौरान, चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वे उसे खोल नहीं पाए। नाकाम होने पर चोर सबल वहीं छोड़कर फरार हो गए। सोना-चांदी मिलाकर लाखों की चोरी का अनुमान दुकानदार के मुताबिक, लगभग 1300 ग्राम की चांदी की पायल, बिछिया और अन्य चांदी के सामान के साथ सोने के कुछ गहने भी चोरी हुए हैं। चोरी हुए सोने के आभूषण और उनकी कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है। सोना-चांदी मिलाकर चोरी का कुल नुकसान लाखों रुपए में होने का अनुमान है। दुकान का CCTV कैमरा खराब था घटना की सूचना मिलते ही भालूमाड़ा थाना प्रभारी राधिका भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकान में लगा CCTV कैमरा कुछ समय पहले शॉर्ट सर्किट के कारण खराब हो गया था। इसलिए फिलहाल दुकान में कोई CCTV कैमरा नहीं था। पुलिस ने दुकान के अंदर और आसपास के क्षेत्र से जरूरी सबूत जुटाए हैं। आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।