Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में भावुक हुए गजेंद्र चौहान, सुनील पाल और राजपाल यादव, कहा- 'मुस्कुराता चेहरा हमेशा याद रहेगा'

INT News25 September 2026 at 06:40 pm

मुंबई, 25 सितंबर। अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 'वेलकम', 'गदर', 'हम हैं राही प्यार के' और कई दूसरी फिल्मों में अपने अलग अंदाज से दर्शकों को हंसाने और यादगार किरदार देने वाले मुश्ताक खान को उनके साथी कलाकारों ने अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिनेता गजेंद्र चौहान, कमीडियन सुनील पाल और अभिनेता राजपाल यादव ने मुश्ताक से जुड़ी अपनी यादें साझा की।