Wednesday, 30 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रायसेन में उपचुनाव के लिए मतदान:जिला पंचायत वार्ड-3 में 41.85%, कन्हवार सरपंच के लिए 82.94% वोटिंग, DM-SP ने मतदान केंद्रों का दौरा किया

INT News29 September 2026 at 06:58 pm

रायसेन में मंगलवार को सांची विकासखंड के जिला पंचायत वार्ड-3 और बाड़ी विकासखंड की कन्हवार ग्राम पंचायत में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। जिला पंचायत वार्ड-3 में 41.85% और कन्हवार ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 82.94% मतदान हुआ। सांची विकासखंड के जिला पंचायत वार्ड-3 में कुल 45,969 मतदाताओं में से 19,236 ने मतदान किया। इनमें 12,042 पुरुष और 7,194 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 50.66% और महिलाओं का 32.41% रहा। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता ने नकतरा, वनखेड़ी, मुगालिया, खंडेरा समेत कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया। कन्हवार में 885 मतदाताओं ने वोट डाला बाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए 82.94% मतदान हुआ। यहां कुल 1,067 मतदाताओं में से 885 ने वोट डाला। इनमें 473 पुरुष और 412 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 82.98% और महिलाओं का 82.90% रहा। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।