national · उत्तर प्रदेश
जो भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वे आज मंदिर से जुड़े मामलों का हिसाब मांग रहे : दयाशंकर सिंह
INT News20 July 2026 at 11:27 pm

बलिया, 20 जुलाई। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लिखे गए पत्र पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।