Wednesday, 21 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर- 80 फीट के रावण का दहन, 2 घंटे आतिशबाजी:कुंभकरण-मेघनाथ के 40-40 फीट के पुतले भी जलाए; नशामुक्त MP का संदेश दिया

INT News20 October 2026 at 11:03 pm

मंदसौर के पीजी कॉलेज मैदान में मंगलवार को दशहरा उत्सव मनाया गया। यहां 80 फीट ऊंचे रावण और 40-40 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन से पहले कोटा-बूंदी के आतिशबाजों ने करीब 2 घंटे तक रंगीन आतिशबाजी की। इसे देखने के लिए मैदान में हजारों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ नशामुक्त मध्यप्रदेश का संदेश भी दिया गया। दशपुर सांस्कृतिक उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शाम 7 बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। उत्सव में 40 से 50 हजार लोग शामिल हुए। रावण दहन के बाद मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण का पुतला करीब एक मिनट में जलकर राख हो गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस का अमला सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। तस्वीरें देखें… फतेहपुर सीकरी के परिवार ने बनाए पुतले रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले फतेहपुर सीकरी के अब्दुल सत्तार के परिवार ने बनाए। पुतलों के निर्माण में औद्योगिक क्षेत्र के समाजसेवी नाहरू खां मेव ने भी भूमिका निभाई। समिति ने पुतलों के निर्माण और आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान देने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष डॉ. भानुप्रताप सिंह सिसौदिया, संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल और संयोजक ब्रजेश जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 1984 से आयोजित हो रहा दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. भानुप्रताप सिंह सिसौदिया ने बताया कि दशपुर सांस्कृतिक उत्सव समिति वर्ष 1984 से लगातार दशहरा उत्सव आयोजित कर रही है। समय के साथ आयोजन का स्वरूप विस्तृत हुआ है। इस बार भी पीजी कॉलेज मैदान में हनुमान चालीसा का पाठ और आतिशबाजी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘मर्यादा का उल्लंघन विनाश का कारण’ पं. दशरथ भाईजी ने कहा- भगवान श्रीराम का चरित्र सिखाता है कि जीवन में समर्थवान होने के साथ मर्यादित होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मर्यादा का उल्लंघन विनाश का कारण बनता है। उन्होंने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि विद्वान और शक्तिशाली होने के बावजूद वह माता सीता का हरण कर मर्यादा से भटक गया। उन्होंने लोगों से बुराइयों का त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, एसपी विनोद कुमार मीना, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, एडिशनल एसपी टीएस बघेल, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, सीएमओ पीके सुमन और सीएसपी जितेंद्र भास्कर सहित समिति के पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।