Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

बिहार : श्रावणी मेले में 51 फीट की कांवड़ से लेकर भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा तक बनी आकर्षण का केंद्र

INT News9 August 2026 at 01:08 pm

मुंगेर, 9 अगस्त। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में उमड़ रहे आस्था के सैलाब के बीच कांवड़ियों की भक्ति के कई अनोखे रूप देखने को मिल रहे हैं। कोई सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचने का संकल्प लिए है, तो कोई अपनी कांवड़ को ही भगवान शिव के स्वरूप में ढालकर यात्रा कर रहा है। कच्ची कांवड़िया पथ पर गुजरती ऐसी विशाल और आकर्षक कांवर न सिर्फ श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं, बल्कि मेले की भव्यता को भी बढ़ा रही हैं।