Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिलने वाली सब्जी में कीड़े:दमोह के हटा में परिजन ने की शिकायत, SDM बोले- जांच करेंगे

INT News7 September 2026 at 02:23 pm

दमोह जिले के हटा विकासखंड के चंडी जी वार्ड में एक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सब्जी में कीड़े निकले हैं। सोमवार दोपहर यह मामला सामने आया, जिसके बाद खाने को वापस भेज दिया गया। बच्चों की मां जब अपने बच्चों को लेकर केंद्र पहुंचीं, तो उनके सामने ही खाने में कीड़े मिले। उन्होंने तुरंत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से इसकी शिकायत की और अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आलू की सब्जी में निकली इल्ली अपने बच्चे को आंगनवाड़ी केंद्र लेकर पहुंची दीपा प्रजापति ने बताया कि उनका बच्चा रोज यहां आता है, लेकिन साफ और अच्छा खाना नहीं मिलता। सोमवार को आलू की सब्जी में इल्ली निकली थी। यह देखकर वह चौंक गईं। दीपा ने कहा कि अगर बच्चों को अच्छा खाना और सुविधा नहीं मिलेगी, तो वे ताकतवर कैसे बनेंगे और लोग अपने बच्चों को आंगनवाड़ी क्यों भेजेंगे। ये पहली बार नहीं एक अन्य महिला अनीता प्रजापति ने भी बताया कि वह भी अपने बच्चे को लेकर आई थीं और सब्जी में कीड़े मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी खाने में कीड़े निकल चुके हैं। उन्होंने भी अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह से आता है खाना इस मामले में जब हटा एसडीएम राकेश कुसरे से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वह अभी मीटिंग में हैं। उन्होंने जानकारी लेकर जांच करने की बात कही। बताया गया है कि आंगनवाड़ी केंद्र में यह खाना मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह से आता है।