national
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन के बाद मीथेन गैस रिसाव, 27 लोगों के फंसे होने की आशंका; बचाव अभियान जारी (लीड-1)
INT News21 July 2026 at 12:02 am

गंगटोक, 21 जुलाई। सिक्किम के दक्षिणी जिले में निर्माणाधीन समारदुंग सुरंग के भीतर हुए भूस्खलन और उसके बाद मीथेन गैस रिसाव की घटना में करीब 27 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सोमवार दोपहर हुई इस घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सिक्किम पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं।