national
तापी में लकड़ी तस्करों का पीछा करते समय गुजरात के वन अधिकारी की मौत
INT News20 July 2026 at 11:37 pm

तापी, 20 जुलाई। गुजरात के तापी जिले में लकड़ी तस्करों का पीछा करते समय एक रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच कराने और वन संपदा के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने की बात कही है।