Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

शिक्षकों ने स्कूल में शराब और चिकन पार्टी की, VIDEO:सक्ती में छुट्टी के बाद ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़ा;DEO ने 5 को जारी किया नोटिस

INT News8 August 2026 at 10:54 am

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से सरकारी स्कूल में शराब और चिकन पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 5 शिक्षक और 1 स्वीपर स्कूल परिसर में शराब और चिकन पार्टी करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीईओ ने कहा कि कर्मचारियों से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला मालखरौदा ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- छुट्टी के बाद स्कूल में कर रहे थे पार्टी बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ शिक्षक और स्वीपर परिसर में शराब और नॉनवेज के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में टेबल पर शराब की बोतल और प्लेट में नॉनवेज साफ नजर आ रहा है। वहीं, गिलास में शराब का पैक भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ शिक्षक टेबल के आसपास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। ग्रामीणों का दावा है कि इससे पहले भी शिक्षक स्कूल परिसर में इस तरह की पार्टी कर चुके हैं। 5 शिक्षकों और स्वीपर को नोटिस जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने मामले में एक्शन लेते हुए वीडियो में नजर आ रहे पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को तीन दिन के भीतर अपना जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने संबंधित कर्मचारियों से घटना को लेकर अपना पक्ष मांगा है। जवाब मिलने के बाद मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सूरजपुर के सरकारी अस्पताल में स्टाफ की शराब-चिकन पार्टी, VIDEO: फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय ने ड्यूटी छोड़कर दोस्तों संग छलकाए जाम, दोनों सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है। फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी के दौरान एक कमरे में पार्टी करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…