Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

पुलिस ने दीपके को NCP नेता के घर के बाहर से किया डिटेन, CJP चीफ बोले- 'दूसरी जगह बताइए, जहां मैं जा सकूं'

INT News16 October 2026 at 08:45 pm

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजित दीपके दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकालना चाहते थे और कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की उनकी योजना थी. जैसे ही वह NCP नेता के आवास से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. दीपके का आरोप था कि वह न तो कोई प्रदर्शन कर रहे थे और न ही कानून तोड़ रहे थे.

दीपके बोले- 'दूसरी जगह बताइए, जहां मैं जा सकूं'

पुलिस अधिकारी ने दीपके से कहा कि वह सेंंट्रल पार्क नहीं जा सकते और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. इस पर अभिजी दीपके ने सवाल किया कि अगर वह कनॉट प्लेस नहीं जा सकते, तो उन्हें दूसरी कौन-सी जगह जाने की अनुमति है. पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया कि दूसरी जगह के बारे में बाद में बताया जाएगा. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया.

एनसीपी नेता के घर पर घंटों मौजूद रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, अभिजित दीपके जिसके आवास पर ठहरे हुए थे, वहां दिल्ली पुलिस के कई जवान घंटों तक मौजूद रहे. पुलिसकर्मियों ने उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए. इस दौरान दीपके के कंधों पर तिरंगा था और वह पुलिस अधिकारियों से अपनी योजना को लेकर बातचीत कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें बताया कि कनॉट प्लेस जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

BNSS की धारा 163 का हवाला देकर रोका

पुलिस ने दीपके को नई दिल्ली क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रवेश वर्जित का हवाला दिया. पुलिस का कहना था कि प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होने के कारण वह कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क नहीं जा सकते. हालांकि, दीपके का कहना था कि उनका उद्देश्य किसी तरह का विरोध-प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराना था.

घर से निकलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

शाम 5 बजे प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले दीपके जैसे ही आवास से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें कुछ ही सेकंड में रोक लिया. एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. दीपके ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने कौन-सा कानून तोड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके आसपास मौजूद लोग प्रदर्शनकारी नहीं, बल्कि मीडियाकर्मी हैं.

तिरंगा लेकर जाने की बात पर अड़े रहे दीपके

हिरासत में लिए जाने से पहले दीपके ने पुलिस से कहा कि वह न तो लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे और न ही कोई प्रदर्शन करेंगे. उनका कहना था कि वह केवल तिरंगा फहराने के लिए कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में जाना चाहते हैं. उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि क्या राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति भी नहीं है. हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी.

ये भी पढ़ें: Video: कनॉट प्लेस में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, NCP नेता के घर से निकलते ही पुलिस ने उठाया